समस्तीपुर, जनवरी 5 -- उजियारपुर। उजियारपुर के करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार नामजद आरोपी संजीत गिरी ने आत्म समर्पण कर दिया। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया की संजीत गिरी बिक्रम गिरी का रिश्ते में चाचा लगता है। उन्होंने कहा की संजीत गिरी ही विक्रम व मुखिया मनोरंजन के बीच प्रतिद्वंदिता के जनक थे। सूत्रों की माने तो पूर्व में भी ग्राम पंचायत की योजनाओं में लाभ पाने को लेकर संजीत मुखिया पर दवाव बनाने के साथ ही योजनाओं के विरुद्ध जांच की मांग करते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करता रहता था। इसी को लेकर विक्रम गिरी व मनोरंजन गिरी के बीच वैमनस्य की कहानी शुरू हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.