बागेश्वर, दिसम्बर 26 -- वर्ष 2025 जाते-जाते उत्तराखंड को कई राजनैतिक झटके दे रहा है। इसी क्रम में गरुड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश कोरंगा ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कोरंगा ने कहा कि कांग्रेस छोड़ना उनका निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है, राजनीति नहीं, समाज के लिए काम कर रहे हैं आगे भी नए स्तर से करते रहेंगे। समय आने पर बताएंगे कि कौन सी नई पार्टी ज्वाइन करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि एडवोकेट कोरंगा यूकेडी ज्वाइन कर सकते हैं। गिरीश ने कांग्रेस पार्टी के लिए तत्परता से काम किया और पार्टी हित में कार्यकर्ताओं को जोड़कर रखा है। अचानक दिए गए इस्तीफे से पार्टी कार्यकर्ताओं में खामोशी छाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...