चक्रधरपुर, अप्रैल 30 -- चक्रधरपुर। मंगलवार को स्थानीय श्याम नारायण शौंडिक धर्मशाला में गिरिराज सेना के संस्थापक दिवंगत कमलदेव गिरि के जन्मोत्सव पर 15वां रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अंशुमान शर्मा, प्रो सिपुजेन सिंह के द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया। रक्तदान शिविर के दौरान अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र व मोमेंट देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में रक्त ब्रहृमानंद अस्पताल जमशेदपुर की टीम के द्वारा रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर संरक्षक उमाशंकर गिरी, फुलनदेव गिरि, धीरज ठाकुर, सुमित पोद्दार, संजीव गिरी,मुकेश समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...