चक्रधरपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के श्याम नारायण शौंडिक धर्मशाला में गुरुवार को गिरिराज सेना के संस्थापक दिवंगत कमलदेव गिरि के जन्मोत्सव पर 15वां रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन डीएसपी डॉ सैयद मुस्तफा हासमी व अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमान शर्मा, प्रो शिवपूजन सिंह के द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया। मौके पर 100 महिला-पुरुष रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में रक्त जमशेदपुर की टीम के द्वारा रक्त संग्रह किया। वहीं धोनी फ्रेंड्स क्लब के संस्थापक डिकी राव ने 61वीं बार रक्तदान कर युवाओं का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- गिरिराज सेना के संस्थापक दिवंगत कमलदेव गिरि के जन्मोत्सव पर 15वां रक्तदान शिविर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.