मथुरा, दिसम्बर 21 -- श्री गिरिराजजी सेवक मंडल परिवार आगरा का दो दिनी 56 भोग मनोरथ का गिरिराज धरण की सप्तकोसीय परिक्रमा एवं दुग्धधार से शुभारंभ हुआ। श्रीगुरु कार्ष्णि आश्रम के हरिओम महाराज के सानिध्य में 11 ब्राह्मणों ने चांदी की गाय से परिक्रमा के सभी कुंडों में दूध से गोविंदाभिषेक किया। बैंड-बाजे एवं भजन मंडली के संग चांदी के पात्रों से सप्त दुग्धधारा लेकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा हुई। इसमें गिरिराज जी डोले पर विराजमान रहे। अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल एवं नितिन अग्रवाल ने मार्गदर्शन किया। शाम को भजन संध्या हुई। श्रद्धालुओं ने मानव श्रृंखला बनाकर छप्पन भोग सजाया। सोमवार को ठाकुरजी गरुणध्वज रथ पर विराजमान हीरे जवाहरात के आभूषण एवं 11 किग्रा चांदी का छत्र धारण कर दर्शन देंगे। उन्ह...