आगरा, अप्रैल 12 -- श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा ने रे-ऑफ होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से रविवार को बल्केश्वर स्थित श्री गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रैमासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में 300 से अधिक बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया। इनमें मानसिक और शारीरिक पक्षाघात, अनुवांशिक रोग, भेंगापन, अविकसितता, डीएमडी, व्यवहार संबंधी समस्याएं, अंधापन और बहरापन जैसी जटिल बीमारियों से ग्रसित बच्चे शामिल रहे। सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ तीन माह की निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर संस्था के मनोज कुमार गर्ग, नीरज कुमार अग्रवाल और मनीष गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...