मथुरा, अप्रैल 13 -- ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज की सानिध्य में भक्तों द्वारा रविवार को गोवर्धन में गिर्राज महाराज का अभिषेक कर पोशाक धारण करायी। यहां आयोजित भजन संध्या में भजनों पर भक्त घंटों तक झूमे। गोवर्धन में आयोजित कार्यक्रम में मिथिलेश, सुरेश अग्रवाल, प्रदीप, दिलीप, अंशुल, लव ,कुश, मृदुल, तन्मय द्वारा ठाकुरजी की अभिषेक कर पोशाक धारण कराई गई। गिरिराज महाराज इत्र सेवा की गयी। भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गोविंद राम शर्मा की पार्टी द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गयी। यहां साधु सेवा की गई और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट, सुरेश अग्रवाल, पीपी शर्मा, पंकज शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, मुकुट मणि शर्मा, महेश गोयल, मनमोहन अग्रवाल, दीपक शर्मा, विजय बंसल, दिलीप पांडे, राजकुमार अग्रवाल म...