गिरियक व पावापुरी में शांतिपूर्ण माहौल में मनी बकरीद
बिहारशरीफ, मई 28 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक, पावापुरी समेत अन्य गांवों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रखंड के बकरा, केरुआ, गिरियक, सतौवा, बेलदारी, जलालपुर, मानपुर, खरांठ एवं सकरौल सहित विभिन्न गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे के बीच नमाज अदा की गई। बकरा स्थित मस्जिद के इमाम हाफिज मतलुबुर्रहमान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय) यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा: नमाज पढ़ी, समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में अदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.