बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अंचल सचिव सुरेश प्रसाद सिंह समेत अन्य ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। श्री सिंह ने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसान, कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में सत्येंद्र कृष्णम, शिवकुमार यादव, राजेंद्र पंडित, उपेंद्र प्रसाद, अनिरुद्ध कुमार, राजेंद्र सिंह, धुरी पासवान व अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.