गिरियक में चेन स्नेचिंग गिरोह के तीन सदस्य धराये
बिहारशरीफ, मई 13 -- पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना की पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को चिंता देवी ने पुलिस से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि सुबह में आदमपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया गया। 12 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए धीरज कुमार, अभिषेक कुमार व रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से छीनी गयी चेन, दो बाइक, दो मोबाइल के अलावा अन्य घटनाओं में छीनी गयी सोने की चेन, दो झुमके, एक अंगूठी व एक टॉप्स बरामद किया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, राहुल कुमार, चंदन कुमार, विभाकर चौधरी, निशां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.