गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह। मुख्य शहर में अवस्थित गिरिडीह 2 उच्च विदयालय में क्लासरुम की भारी कमी व संसाधनों का घोर अभाव था। आलम यह था कि सत्र 2025-26 में क्लास रुम की कमी के कारण 11वीं आर्ट्स के विद्यार्थियों को रोल नंबर के हिसाब से सप्ताह में दो दिन ही क्लास के लिए बुलाया जाता था। दो साल में विद्यालय में काफी संख्या में लड़कियों का नामांकन हुआ, पर लड़कियों के लिए शौचालय तक नहीं था। क्लास रुम व संसाधनों की कमी वाले गिरिडीह 2 उवि की तस्वीर अब बदल गई है। लगभग दो करोड़ की राशि से 10 नए कमरों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। विद्यालय परिसर में सीसीटीवी लगाए गए हैं। लड़के व लड़कियों के लिए अलग अलग शौचालय का निर्माण हो गया है। परिसर में पैभर ब्लॉक बिछाए जा रहे हैं और पीसीसी का निर्माण किया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में गिरिडीह 2 उवि...