गिरडीह, अगस्त 29 -- ​गिरिडीह। गिरिडीह 2 उच्च विद्यालय, गिरिडीह में गिरिडीह पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डीएसपी (हेडक्वार्टर-1) नीरज कुमार सिंह एवं नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और सड़क सुरक्षा नियमों और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। ​जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में मदद पाने के तरीकों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी विशेष या संकटपूर्ण परिस्थिति में पुलिस की त्वरित मदद के लिए 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। 112 नंबर पर कॉल करने के महज 9 मिनट के भीतर पुलिस सहायत...