गिरडीह, अप्रैल 10 -- गिरिडीह। गिरिडीह के रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब स्थिति और गंभीर तब हो जाती है जब दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी सीमित ट्रेन सुविधा से जूझना पड़ता है। गिरिडीह से कोलकाता जाने के लिए यात्रियों को पहले मधुपुर, पारसनाथ या धनबाद जैसे स्टेशनों तक पहुंचना पड़ता है, जहां से वे आगे की ट्रेन पकड़ते हैं। इस प्रक्रिया में समय के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाता है। कई बार कनेक्टिंग ट्रेन नहीं मिलने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे यात्रा और भी कठिन हो जाती है।स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वे रोजाना अपने काम के सिलसिले में कोलकाता आते-जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण उन्हें एक दिन पहले निकल...