गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह। गिरिडीह की प्रशासनिक कार्यशैली, डिजिटल सुशासन और जनकेंद्रित विकास मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रतिष्ठित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रकाशित विशेषांक में गिरिडीह गवर्नेंस ट्रांसफॉर्मेशन शीर्षक से प्रकाशित लेख में डीसी रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले में हो रहे परिवर्तनकारी कार्यों को प्रमुखता से स्थान मिला है। लेख में जिले की प्रशासनिक सोच को एकीकृत, समावेशी और तकनीक आधारित सुशासन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। बताया गया कि जिला प्रशासन ने आधारभूत संरचना को मजबूत करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा डिजिटल तकनीकों से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। य...