गिरडीह, जून 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार ने गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी को जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी द्वारा प्रेषित मांग-पत्र सौंपकर 19 जून को पटना में होने वाली रेलवे की उच्च स्तरीय बैठक में डुमरी, गिरिडीह, बगोदर और मांडू क्षेत्र से जुड़ी रेल सुविधाओं की मांगों को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि डुमरी एवं आसपास के हजारों लोग रेल यात्रा के लिए पारसनाथ स्टेशन पर निर्भर हैं। रोजगार के लिए बड़ी संख्या में लोगों को दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है, इसलिए बेहतर रेल सुविधाएं क्षेत्र की जरूरत है। मांग-पत्र में धनबाद या गोमो से पारसनाथ-कोडरमा होकर मुंबई के लिए नई ट्रेन शुरू करने अथवा लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग की गई है। इसके अलावा गोमो-आसनसोल मेमू ट्रेन का ...