धनबाद, मई 28 -- धनबाद। श्री पार्श्वनाथ मिशन एयरपोर्ट समूह के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। तोपचांची में राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट निर्माण की मांग की। एयरपोर्ट नहीं होने से धनबाद का समुचित विकास बाधित है। जिले में राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थान के बावजूद वायु मार्ग के अभाव में बड़े डॉक्टर, निवेशक, उद्योगपति व ब्यूरोक्रेट यहां नहीं आना चाहते हैं। इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। जैनियों का पार्श्वनाथ मंदिर नजदीक होने के कारण भी यह उपयुक्त स्थल है। सांसद ने आश्वस्त किया कि तोपचांची में राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट की मांग वे निश्चित रूप से लोकसभा में उठाएंगे। मौके पर मिशन के अध्यक्ष पप्पू सिंह, महासचिव अविनाश पांडेय, प्रवीण गोधा सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...