गिरडीह, जुलाई 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की उच्च स्तरीय बैठक पटना के एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भाग लेते हुए अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेल सुविधाओं, यात्री सुविधाओं और रेल कनेक्टिविटी के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।सांसद ने बैठक में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के विकास, ट्रेनों के ठहराव, रेल सेवाओं के विस्तार तथा यात्री सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में लंबित रेल परियोजनाओं और अद्योसंरचना विकास से जुड़े विषयों को भी रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक के दौरान सांसद ने धनबाद अथवा गोमो से मुंबई के लिए रेल सेवा शुरू करने अथवा लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के प्रतिदिन परिचालन...