गिरडीह, अप्रैल 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर के बड़े हिस्से में रविवार को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से हजारों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यू बरगंडा, बरगंडा, मकतपुर, करबला रोड, बरमसिया, अरगाघाट, बरवाडीह, स्टेशन रोड, बोड़ा समेत आधे शहर में सुबह नलों से एक बूंद पानी नहीं टपका। वार्ड संख्या 06 में तीन दिनों से जलापूर्ति बंद रहने की बात वहां के स्थानीय लोगों के साथ पार्षद ने बताई है। बता दें कि शहर में सामान्य दिनों में सुबह 7 बजे तक लगभग 1 घंटे जलापूर्ति होती है। इसी एक घंटे के पानी से लोग पूरे दिन का काम चलाते हैं। एक दिन भी आपूर्ति बाधित होने पर घरों में पानी का संकट खड़ा हो जाता है। रविवार सुबह भी लोगों ने 8 बजे तक नल खुलने का इंतजार किया। जब पानी नहीं आया तो लोग बाल्टी-डिब्बा लेकर चापाकल, निजी बोरिंग और टैं...