गिरडीह, अप्रैल 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा सोमवार को गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित झामुमो के जिला सह सचिव भैरो प्रसाद वर्मा के आवास में पहुंची। आवास पहुंचने पर भैरव प्रसाद वर्मा ने मेयर प्रमिला मेहरा का स्वागत बुके देकर किया। मेयर ने सह सचिव के पारिवारिक सदस्यों से औपचारिक मुलाकात भी की। बता दें कि सोमवार को प्रमिला मेहरा अपने किसी कार्य से अहिल्यापुर पहुंची थी। अहिल्यापुर से वापस आने के क्रम में वह धोबिया मोड़ पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...