गिरिडीह, अगस्त 14 -- झारखंड में गिरिडीह में खौफनाक घटना सामने आई है। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला नेशनल हाईवे के बीच रोड में भाजपा नेता मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सीधे उनके सिर के बीचों बीच मारी गई। मृतक मिथलेश यादव बगोदर के भाजयुमो के नेता थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।हाईवे को कर दिया जाम हेसला नेशनल हाईवे के बीच रोड में मिथलेश यादव का शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बगोदर प्रमुख आशा महतो सहित काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने मिथिलेश यादव का शव बीच हाईवे पर रखकर रोड जाम कर दिया। इस दौरान मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास में जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट पहुंचा झार...