गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गर्मी का सितम लगातार जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 40 डिग्री तापमान में लोग झुलस रहे हैं। कड़कड़ाती धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। तेज धूप के कारण दोपहर 10 से 4 बजे तक शहर की रफ्तार थम सी गई है। टावर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर और स्टेशन रोड पर गिने-चुने लोग ही नजर आ रहे हैं। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता लेकर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें बाइक सवार हाथ-पैर ढंककर चल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और ठेले वालों को हो रही है। मजदूर सुरेश ने बताया कि दोपहर में ईंट-सीमेंट...