गिरडीह, फरवरी 25 -- गिरिडीह। झारखंड सरकार के अबुआ बजट से शहर की ढाई लाख लोगों की प्यास बुझेगी। बजट में गिरिडीह के लिए 380 करोड़ की शहरी जलापूर्ति योजना को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा 14 करोड़ से शहर में बननेवाले मरीन ड्राइव को भी स्वीकृति मिली है। गिरिडीह विधायक सह नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि उक्त योजनाएं प्राक्कलन स्टेज में थी और डीपीआर तैयार हो गया था। अबुआ बजट में योजनाओं की स्वीकृति मिल गई है। अगले वित्तीय वर्ष में शहरी जलापूर्ति योजना पर काम शुरु होगा। पांच जगहों पर बनेगा इंटेक वेल : मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि 380 करोड़ की शहरी जलापूर्ति योजना में पांच जगहों पर इंटेक वेल का निर्माण होगा। बताया कि चिरकी बराकर, करहरबारी चानक, वनखंजो उसरी नदी, बरवाडीह कमलजोर चानक और हरसिंगरायडीह उसरी नदी में जलापूर्ति को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.