गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग 8-8 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। बढ़ोतरी के बाद सोमवार को गिरिडीह में पेट्रोल 106.08 रुपए और डीजल 101.19 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। कीमतों में उछाल से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ ट्रांसपोर्टरों की भी चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों बीच महंगाई की मार ट्रांसपोर्टरों की चिंता सोमवार को टैक्सी स्टैंड में जाने पर राजू व अन्य संचालकों ने बताया कि अभी उनलोगों ने किराया नहीं बढ़ाया है। धनबाद, बोकारो, रांची व अन्य जगहों पर पुराने किराए पर ही जा रहे है। इससे उनके मुनाफे में कमी आयी है। कहा कि अगर दाम में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाती है तो बस, ...