गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बुराई की प्रतीक होलिका का दहन सोमवार देर रात गिरिडीह के विभिन्न जगहों पर विधिवत किया गया। होलिका दहन को लेकर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लकड़ी, गोइठा आदि इकट्ठा किया गया था। मोहल्ले के बच्चे और युवा होलिका दहन को लेकर काफी उत्साहित थे। घर-घर घूम कर कई मोहल्ले में बच्चों ने होलिका दहन के लिए गोइठा व अन्य सामग्री इकट्ठा की। पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। होलिका दहन स्थल पर पुलिस अधिकारी, दंडाधिकारी, शांति समिति के सदस्य तैनात थे। गिरिडीह शहर के हुट्टी बाजार, बरवाडीह, सिहोडीह, सिरसिया, पचंबा कोलियरी क्षेत्र के बनियाडीह, पपरवाटांड़, सेंट्रलपीट सहित अन्य जगहों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान बताया गया कि बुधवार को होली मनाई जाएगी। होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...