धनबाद, मई 8 -- झारखंड लहेरी समाज की ओर से गिरिडीह स्थित मिर्जागंज सूर्य मंदिर धर्मशाला में 6 व 7 जून को सम्मेलन होगा। उक्त जानकारी गुरुवार को कतरास हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत लहेरी ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी पूरे झारखंड में भ्रमण कर स्वजातीय लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। सम्मेलन के दौरान समाज के संगठनात्मक चुनाव भी कराए जाएंगे। इसमें झारखंड के साथ-साथ बिहार से भी समाज के वरिष्ठ लोग पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में शंकर लहेरी, शंभू प्रसाद लहेरी, झगरू लहेरी, रोबिन लहेरी, वीणा देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.