गिरडीह, दिसम्बर 20 -- गिरिडीह। गिरिडीह में शुक्रवार को मौसम का मिजाज और भी ज्यादा बिगड़ा रहा। सुबह से सम्पूर्ण जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इससे सुबह घंटों वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। वाहनों को लाइट जलाकर धीरे धीरे चलना पड़ा। लोगों की आवाजाही भी कम रही। सर्दी की वजह से लोग 10 बजे तक घरों में दुबके रहे। शीतलहर ने लोगों की मुश्किल काफी बढ़ा दी है। लोग गर्म कपड़े, जैकेट, स्वेटर और मफलर से खुद को ढककर ही घरों से बाहर निकले। जरुरी काम से बाहर निकले लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। हालांकि सर्दी से राहत को प्रशासन द्वारा चौक-चौराहों पर जलाए गए अलाव को गरीब-मजदूर वर्ग तापते नजर आए। 08 डिग्री सेल्सियस पर रहा न्यूनतम तापमान शीतलहर चलने से शुक्रवार को शीत दिवस की स्थिति बनी रही। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। तापमान में गिरावट होने से गलन और ठिठुरन ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.