गिरडीह, जून 8 -- गिरिडीह में एक सनकी पिता ने अपनी तीन बेटियों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी। तीन बच्चियों का गला ही नहीं हाथ की नसों को भी काटा दिया। पत्नी व 10 वर्षीय बेटे ने मौके से भागकर अपनी जान बचायी। आरोपी पिता नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू यादव पूरे परिवार की हत्या करने की फिराक में था। यह घटना सोमवार की अलसुबह लगभग चार बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में घटी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही गांववालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही वह शवों को ठिकाना लगाने की योजना भी बना रहा था। घटना के पीछे किसी महिला से आरोपी का अवैध संबंध बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है。 यह भी पढ़ें- झारखंड में सनकी पिता ने 3 बेटियों की गला रेतकर की हत्या, पत्नी और बेटे ने भागकर बचाई जान; मृतकों में दो बच्ची जु...