गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पतंजलि परिवार गिरिडीह द्वारा सोमवार से गुरुनानक विद्यालय में 15 दिवसीय विशेष योग एवं सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का ऑफलाइन शुभारंभ किया गया। दूर-दराज के लोगों के लिए यह शिविर ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका समापन 8 जून को होगा। कार्यक्रम की शुरुआत निर्मला कौर, नवीन कांत सिंह, देवेंद्र सिंह और पुष्पा शक्ति द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। शिविर के पहले दिन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह और संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह ने साधकों को यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, 8 प्राणायाम, सिंहासन और हास्यासन का अभ्यास कराया। दूसरे सत्र में झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि योग एक अनुशासन है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर महिला प...