गिरिडीह में मॉब लिंचिंग! ASI के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला
गिरिडीह, सितम्बर 25 -- झारखंड के गिरिडीह जिले में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां सड़क के किनारे स्थित एक भोजनालय में कहासुनी के बाद 10 युवकों ने एक पुलिस अधिकारी के बेटे को कथित तौर पर बेतहाशा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय ऋतिक यादव बोकारो जिले में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक के बेटे थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जीतवाहन उरांव ने बताया कि यादव गुरुवार रात दोस्तों के साथ बांदरकुपी स्थित भोजनालय में गए थे, जहां उनकी एक समूह के साथ तीखी बहस हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और यादव की बुरी तरह पिटाई की गई। अधिकारी ने बताया कि यादव को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.