गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेपीएल 2026 टी-20 की ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंचेगी। ट्रॉफी के साथ रांची टाइटंस टीम के ऑनर व खिलाड़ी शहर का भ्रमण करेंगे। रांची टाइटंस टीम के ऑनर सलूजा गोल्ड के सतविंदर सिंह सलूजा ने टुंडी रोड स्थित सलूजा गोल्ड कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। बताया कि शनिवार को अपराह्न 3 बजे सलूजा गोल्ड कार्यालय से ट्रॉफी शहर के भ्रमण पर निकलेगी। ट्रॉफी के साथ सभी खिलाड़ी शहर का भ्रमण करेंगे। सलूजा गोल्ड के अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि क्रिकेट की खुमारी पूरे भारत में छा गई है। झारखंड में जेपीएल टी 20 के माध्यम से नई शुरुआत हुई है। जिसमें झारखंड की 6 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें रांची टाइटंस की टीम ऑनर गिरिडीह की सलूजा गोल्ड बनी है। इसका उद्देश्य गांव-गांव तक क्रिकेट को पहुंचाना है। उन्ह...