गिरडीह, फरवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में चुनावी रण तेज हो गया है। चुनाव में अब मात्र सात दिन का समय रह गया है। 23 फरवरी को मतदान होना है। मेयर व पार्षद चुनने को लेकर शहर में चर्चाएं तेज हो गई है। मेयर हो या पार्षद सभी प्रत्याशी ताकत झोंक रहे है। अपने वादों से जनता का विश्वास जीतने की पूरी कोशिश प्रत्याशी कर रहे है। मतदाताओं को लुभाने की हरसंभव कोशिश प्रत्याशी कर रहे हैं। नगर निगम गिरिडीह के मेयर प्रत्याशी पंकज कुमार सागर का चुनावी कार्यालय रविवार को पुलिस लाईन रोड बरवाडीह में खुला। पंकज सागर सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पंकज सागर ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे। जिस वार्ड में पानी की किल्लत होगी, वहां पाईप लाईन बिछाकर पा...