गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लगातार बढ़ते तापमान और प्रचंड लू को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। डीसी ने सभी विभागों को आमजन की सुरक्षा के लिए तत्परता और समन्वय के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए कहा गया कि स्कूल व आंगनबाड़ी का समब बदलेगा। जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय, केजी से कक्षा 8 तक और उच्च विद्यालय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित किए जाएंगें। इसी तरह सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी सुबह 7 से 11 बजे तक ही खुलेंगे। यह भी पढ़ें- 25 अप्रैल तक सुबह 7 से 11 बजे चलेगी कक्षाएं बच्चों को लू से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभ...