गिरडीह, जून 29 -- गिरिडीह। श्री कबीर ज्ञान मंदिर सिहोडीह में संत सम्राट सद्गुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती पर दो दिवसीय कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ। महायज्ञ का आरंभ प्रातः कालीन धर्म जागरण शोभायात्रा से हुआ। आकर्षक झांकियों, प्रेरक नारों और कबीर साहब के जयघोष के साथ निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर लौटी। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के पश्चात कबीर भजन सत्र आरंभ हुआ। सद्गुरु कबीर और सनातन धर्म के सुमधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद विद्वान संतों-भक्तों के सारगर्भित प्रवचन हुए। परम वंदनीय सद्गुरु मां ने अपने दिव्य उद्बोधन में कहा कि सद्गुरु कबीर अनूठे हैं, उनकी जितनी भी महिमा गाई जाए कम है। यह भी पढ़ें- कबीर साहब के 628 में प्रगटोत्सव पर शोभा यात्रा म...