गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आशा दीपक फाउंडेशन गिरिडीह के तत्वावधान में दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से रविवार सुबह बरमसिया चिल्ड्रेन पार्क में एकदिवसीय मार्शल आर्ट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी रमेश सिन्हा और रेनबुकान कराटे के झारखंड महासचिव नारायण कुमार महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। नारायण महतो ने बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों को आत्मरक्षा के कई तरीके सिखाए गए। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार ने बच्चों और अभिभावकों को हास्य योग के माध्यम से खुश रहने और तनावमुक्त जीवन जीने के टिप्स दिए। यह भी पढ़ें- मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा और योग से सेहत की सीख हास्य प्रशिक्षण...