रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री श्याम मंदिर परिसर, गिरिडीह में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक दिवसीय श्रीकृष्ण कथा में रांची से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कथावाचक स्वामी सदानंद ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से लेकर गीता ज्ञान तक के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने मानव जीवन में प्रेम, सेवा और धर्म की महत्ता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मनमोहक झांकियों और संगीतमय भजनों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग रांची से गिरिडीह पहुंचे। स्वामी सदानंद ने सभी अतिथियों को आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें- श्याम मंदिर में कृष्ण कथा का भक्तों ने किया रसपान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...