गिरडीह, अप्रैल 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में सूरज आग उगल रहा है। सोमवार को पारा 41 डिग्री के पार रहा। जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस छू गया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। 41 डिग्री में झुलस रहे लोग: सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री के पार रहा। गर्म हवा के थपेड़ों से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों की हालत खराब है। यह भी पढ़ें- पारा 42 के पार, गर्म हवा ने सबको किया बेहाल लोग गमछा, टोपी और छाता लेकर ही घर से निकल रहे हैं। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और लू लगने के मरीज बढ़ गए हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बत...