गिरडीह, अप्रैल 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के तत्वावधान में गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने कहा कि यह लीग न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज की बालिकाएं शिक्षा के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। खेल हमें हार-जीत दोनों स्वीकार करना सिखाते हैं। खिलाड़ियों से निष्ठा और खेल भावना के साथ भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीता अस्मिता खेलो इंडिया लीग चैंपियनशिप ताइक्वांडो व बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में, जबकि एथलेटिक्स व कबड्...