गिरडीह, अगस्त 30 -- गिरिडीह। आम जनता की संपत्ति की सुरक्षा और पुलिस-पब्लिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपका मोबाइल, फिर से आपका अभियान के तहत लगातार गुमशुदा मोबाइल को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में न्यू पुलिस लाइन में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर तकनीकी अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से बरामद किए गए 112 खोए व गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक उपभोक्ताओं (मालिकों) को वापस सौंपा गया। इस अवसर पर एसपी डॉ बिमल कुमार, डीएसपी (मु.) प्रथम नीरज कुमार सिंह, डीएसपी (मु.) द्वितीय रूपेंद्र कुमार राणा, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत कई अन्य पुलिस पदाधिाकरी एवं कर्मी उपस्थित थे。 यह भी पढ़ें- Gridi...