गिरडीह, जनवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे। सपरिवार देवघर जाने के क्रम में वह गिरिडीह में रुके और सर्किट हाउस में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ भेंटवार्ता की। राज्यपाल ने जिले में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की पूरी जानकारी ली। विधि-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की। इसके पूर्व डीसी और एसपी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। गिरिडीह पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.