गिरडीह, फरवरी 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 (प्लेट ग्रुप) क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को गांधी मैदान गोड्डा में गिरिडीह व गोड्डा के बीच मैच खेला गया। जिसमें गिरिडीह ने गोड्डा को 44 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ गिरिडीह टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह की टीम निर्धारित 50 ओवर नहीं खेल पायी और 40.2 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। गिरिडीह की ओर से कुमार अंकित ने 42 और गौतम कुमार ने 22 रनों का योगदान दिया। गोड्डा की ओर से रोहित सिंह व मो गुफरान ने 4-4 विकेट लिए। जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य लेकर उतरी गोड्डा की टीम 99 रनों पर धराशयी हो गई। इनकी ओर से मो गुफरान ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। गिरिडीह की ओर से गेंदबा...