गिरडीह, जनवरी 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर गुरूवार से नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में गुरूवार को पहले दिन एक भी अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया। तीनों जगहों पर कुल मिलाकर 77 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए नाम निर्देशन शून्य रहा। यहां 05 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 में नाम निर्देशन शून्य रहा। जबकि 23 नामांकन पत्र बिके। इसी तरह वार्ड संख्या 10 से 18 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन के 18 पत्रों की बिक्री हुई। वार्ड संख्या 19 से 27 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 17 हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.