गिरडीह, जून 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी की सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी एवं हजारीबाग एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने किया। कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। मौके पर सीटीओ प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि आज प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और वनों की कटाई जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए हर व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाना चाहिए। प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण से ही हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी और हरा-भरा वातावरण मिलता है। इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने प्रकृति...