गिरिडीह कॉलेज के रिया और सुधांशु का युवा संगम में चयन
गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लिए गौरव का पल है। कॉलेज के सक्रिय एनएसएस स्वयंसेवक रिया सिंह और सुधांशु कुमार का चयन प्रतिष्ठित युवा संगम कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 25 मई से 3 जून 2026 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर में आयोजित होगा, जहां दोनों स्वयंसेवक झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवा संगम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होता है। इसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और पारस्परिक समझ को मजबूत करना है। रिया सिंह और सुधांशु कुमार गिरिडीह कॉलेज के छात्र हैं और एनएसएस के जरिए सामाजिक, शैक्षणिक व जनहित कार्यों में सक्रिय रहे हैं। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.