गिरडीह, जून 29 -- गिरिडीह। गिरिडीह के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशांत गुप्ता को डिजिटल माध्यम से मतदाता जागरूकता फैलाने में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय डिजिटल क्रिएटर्स मीट-2026 के दौरान प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी) अभियान के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर जनजागरूकता फैलाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूरे राज्य भर से 80 डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। इस दौरान जिम्मेदार डिजिटल कंटेंट, मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सोशल मीडिया की भूमि...