गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश इकाई ने सांगठनिक विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत गिरिडीह के वर्तमान जिला अध्यक्ष सुधीर आनंद की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही सक्रिय महिला अभिकर्ता आराधना देवी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। इन दोनों नियुक्तियों से जिले के अभिकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रदेश इकाई द्वारा जारी पत्र के बाद स्थानीय जिला संगठन ने इस निर्णय का पुरजोर स्वागत किया है। सदस्यों का कहना है कि सुधीर आनंद लंबे समय से अभिकर्ताओं के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। यह भी पढ़ें- हरिओम अध्यक्ष, आनन्द मंत्री निर्वाचित अब प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में उनक...