गिरडीह, मई 21 -- सरिया। सरिया के पावापुर केतरिया नदी से सटे जंगल क्षेत्र में मृत हाथी का शव बरामद हुआ है। सूचना पर डीएफओ बिकास उज्जवल, रेंजर सुरेश राम, पशु चिकित्सक अनूप सिन्हा पहुंचे। लोगों का मानना है कि हाथी की मौत हुए कम से कम पांच दिन पूर्व हो चुकी थी क्योंकि चारो तरफ दुर्गंध फैली हुई थी।डॉ अनूप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हाथी की शव बरामद होने पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...