गिरडीह, अक्टूबर 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के युवा उद्यमी पीयूष सागर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी कंपनी बीट ऑफ लाइफ एंटरटेनमेंट को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रथम चाइनीज फिल्म फेस्टिवल 2026 के प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली है। यह महोत्सव 30 और 31 अक्टूबर को नई दिल्ली के फिल्म्स डिवीजन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। चीन के दूतावास और दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव की घोषणा 28 अक्टूबर को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में की गई। इस दौरान चीनी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों ने फेस्टिवल की ट्रॉफी और मेडल का अनावरण किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: डीपीएस कल्याणपुर में आज से पनोरमा-2026 की धूम बीट ऑफ लाइफ एंटरटेनमेंट के संस्थापक एवं सीईओ पीयूष सागर पिछले एक दशक...