गिरडीह, अप्रैल 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारी परिषद् बैठक बोकारो में संपन्न हुई। बैठक के अंतिम दिन संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के क्रम में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी क्रम में परिषद के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता गिरिडीह के उज्जवल तिवारी को रांची महानगर संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया। बैठक में उपस्थित प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उज्जवल तिवारी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए रांची महानगर में संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच परिषद की विचारधारा और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेगी। नवनियुक्त संगठन मंत्री उज्जवल तिवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.