गिरिडीह के अभिनव ने हासिल की कैलिफोर्निया से मास्टर डिग्री
गिरडीह, मई 17 -- गिरिडीह। गिरिडीह के युवा अभिनव प्रकाश ने विश्व विख्यात यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (यूएससी) से कंप्यूटर साइंस (एआई) में मास्टर डिग्री हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को यूनाइटेड स्टेट्स के लॉस एंजिल्स में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में उन्हें यह डिग्री प्रदान की गई। अभिनव के पिता धर्म प्रकाश ने मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि यूएससी विश्व की 17वीं रैंकिंग में आने वाला प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। यहां दुनिया के कई देशों के छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। बताया कि अभिनव ने दो वर्ष की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर एआई में मास्टर डिग्री हासिल की है। लॉस एंजिल्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें डिग्री प्रदान की गई। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए अभिनव की माता विभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.