गिरडीह, फरवरी 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार सोमवार को बोर्ड आफ विजिटर्स एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संयुक्त टीम ने गिरिडीह केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने यह सुनिश्चित किया कि जेल में बंदियों के साथ किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव न हो। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बंदी दूसरे बंदियों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित करने की कोशिश न करे। टीम ने केंद्रीय कारा के सभी हिस्सों का भ्रमण किया और बंदियों से स्वास्थ्य, उपचार, पेयजल, भोजन, नाश्ता तथा मुकदमों में पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कारा अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों के समुचित इलाज के लिए आवश्यकता अनुसार उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने का भी निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.